03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दो गैंगस्टर गिरफ्तार, काशीपुर के व्यापारी की हत्या का मंसूबा नाकाम, विदेश से हुई लाखों की फंडिंग

एफएनएन, देहरादून : पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे आतंकी अर्श डल्ला और गैंगस्टर सुखा दुन्नेके के गिरोह से जुड़े दो गैंगस्टरों को हथियारों समेत काबू किया है। आरोपी उत्तराखंड के काशीपुर में एक व्यापारी की टारगेट किलिंग का मंसूबा बना रहे थे। इसके लिए उन्हें विदेश से लाखों रुपये की फंडिंग की गई थी। आरोपियों की पहचान शिमला सिंह निवासी गांव गरांघना, जिला मानसा और हरजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव भडोलियांवाली, जिला फतेहाबाद, हरियाणा के तौर पर हुई है।

पुलिस ने उनसे तीन पिस्तौल .32 बोर, .315 बोर का देसी कट्टा, कारतूस और मैगजीत समेत एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है। आरोपियों से 1.90 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सूचना के आधार काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा ने जिला पुलिस के साथ मिलकर बठिंडा के गांव जस्सी पौवाली में नाका लगाया था। जब शिमला सिंह अपने दोस्त को मिलने जा रहा था तो उसे गिरफ्तार कर लिया। एआईजी सिमरतपाल सिंह ने बताया कि शिमला सिंह ने खुलासा किया कि अर्श डल्ला ने उसे काशीपुर के व्यापारी को मारने के लिए कहा था और उसे लॉजिस्टिक सहायता के लिए अपने साथी साधु सिंह से मिलने के लिए कहा था। वह इस समय हलद्वानी जेल में बंद है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

उन्होंने कहा कि अर्श डल्ला ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए सात लाख रुपये शिमला सिंह को दो किस्तों-4 लाख और 3 लाख रुपये में भेजे थे। आरोपी शिमला सिंह ने सुखा दुन्नेके के कहने पर अज्ञात व्यक्ति को चार लाख दिए थे और इस हत्या को अंजाम देने के लिए छह हथियारों का प्रबंध करने के लिए हरजीत सिंह उर्फ गोरा को तीन लाख दिए थे फिर पुलिस टीमों ने हरियाणा पुलिस की मदद से हरजीत गोरा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

Hot this week

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

Topics

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img