03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस और दो वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़: गोली लगने से दो आरोपी घायल

Spread the love

एफएनएन, सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा में शुक्रवार शाम एक बड़ा पुलिस एक्शन देखने को मिला. छिनौली गांव में पुलिस और दो वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. गोहाना क्राइम यूनिट की टीम ने जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को पैर में गोली मारकर काबू किया. पकड़े गए युवकों की पहचान दमकन खेड़ी गांव के अजय (22) और निशांत (25) के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए खरखौदा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस के अनुसार, इन दोनों पर पहले से ही 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

CRPF जवान की हत्या का बदला लेने पहुंचे थे बदमाश: यह दोनों आरोपी CRPF जवान कृष्ण कुमार की हत्या के मामले में वांछित थे. कृष्ण 27 जुलाई को छुट्टी पर घर आए थे और उसी दिन उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस पहले ही इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जानकारी के अनुसार, अजय और निशांत ने कांवड़ यात्रा के दौरान हुए विवाद का बदला लेने के इरादे से हत्या को अंजाम दिया था. दोनों फरार चल रहे थे और किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की.

फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में लगी गोली: गोहाना क्राइम यूनिट के इंस्पेक्टर अंकित नांदल के नेतृत्व में टीम को जैसे ही आरोपियों की लोकेशन मिली, वे मौके पर पहुंच गए. पुलिस को देखकर दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. इस दौरान अजय और निशांत के पैरों में गोली लगी. पुलिस ने मौके से .315 बोर की दो अवैध देसी पिस्तौल भी बरामद की हैं. फिलहाल, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

जवान की ड्यूटी, परिवार और छुट्टी की कहानी: कृष्ण कुमार करीब 11 साल से CRPF में कार्यरत थे. उनकी शादी को 7 साल हो चुके थे और वे तीन बच्चों के पिता थे. 16 जुलाई को वह एक महीने की छुट्टी लेकर घर लौटे थे, ताकि पत्नी की डिलीवरी और घरेलू जिम्मेदारियां संभाल सकें. 24 जुलाई को उनके घर बेटे का जन्म हुआ. इसी खुशी के माहौल में अचानक आई इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. उनकी मौत से गांव और परिवार में शोक की लहर है.

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img