03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली कैंट के कब्रिस्तान में पोटली में बंधी मिली बच्ची का इलाज जारी, हालत नाजुक

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में एक लावारिस नवजात बच्ची मरणासन्न हालत में पड़ी मिली। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगले चार दिन तक बच्ची को अस्पताल के आईसीयू में महिला कल्याण विभाग के डॉक्टरों की टीम की सघन निगरानी में रखा जाएगा।

बरेली जिला अस्पताल, इसी में भर्ती है कब्रिस्तान में मिली लावारिस बच्ची

जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त की शाम ठिरिया निजावत खां के वार्ड नंबर 12 निवासी कौसर अली ने मनपुरिया रोड स्थित कब्रिस्तान में बच्चे के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो पोटली में बच्ची मिली। उन्होंने उसे उठाकर निस्संतान दंपती को दे दिया। रात 11 बजे चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को थाने ले आई और लिखापढ़ी के बाद जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
प्राथमिक उपचार के दौरान बच्ची के खून में संक्रमण की बात सामने आई। बच्ची का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि अगले चार दिन तक उसे अस्पताल में ही भर्ती रखा जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने बताया कि नवजात के उपचार के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img