Tag: orphan

बरेली कैंट के कब्रिस्तान में पोटली में बंधी मिली बच्ची का इलाज जारी, हालत नाजुक

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान में एक लावारिस नवजात बच्ची मरणासन्न हालत में पड़ी मिली। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगले चार दिन तक बच्ची को अस्पताल के आईसीयू में महिला कल्याण विभाग के डॉक्टरों की टीम की सघन निगरानी में रखा जाएगा।