03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आंवला में ₹1000 करोड़ की लागत से लगेगी बड़ी दूध फैक्ट्री

Spread the love

प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा ऐलान, गोमाता का पूजन भी किया

एफएनएन ब्यूरो, बरेली/आंवला। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को ऐलान किया कि आंवला में एक हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से दुग्ध फैक्ट्री लगवाई जा रही है।

बरेली में जन्माष्टमी पर दुग्ध फैक्ट्री लगवाने सी घोषणा करते पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह

मंत्री धर्मपाल सिंह ने वृहद गौ आश्रय स्थल मऊ चन्दपुर विकासखंड रामनगर एवं कान्हा गौशाला बरेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गौमाता पूजन कार्यक्रम में अध्यक्ष की हैसियत से पशुपालकों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।

कार्यक्रम में मंत्री धर्मपाल सिंह ने पूड़ी, गुड़, केला खिलाकर एवं तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर गौ माता का पूजन किया। इस अवसर पर भक्ति गीतों की भी मनभावन प्रस्तुति दी गई। वृहद गौ संरक्षण केंद्र मऊ चन्दपुर का संचालन गैर सरकारी संगठन श्री खाटू श्याम गौ सेवा समिति रामनगर द्वारा किया जा रहा है।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री  ने कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देश दिए कि गाय के गोबर के लट्ठे बनाने हेतु गौकाष्ठ मशीन गौशाला में उपलब्ध कराई जाए। मंच से उन्होंने आम जन से निवेदन भी किया कि गोवंश को छुट्टा नहीं छोड़ें और प्रत्येक परिवार एक गौ माता का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर में लक्ष्मी एवं उसके मूत्र में मां गंगा का वास होता है। उन्होंने बताया कि आंवला में 1000 करोड़ की दूध की फैक्ट्री लगाई जा रही है, जिसका लाभ बरेली और आसपास जिलों के लाखों समस्त पशुपालकों को मिलेगा।

कार्यक्रम में आंवला चेयरमैन आबिद अली, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, रामनगर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मित्रपाल सिंह, कथावाचक देवकीनंदन शास्त्री, आंवला भाजपा जिलाध्यक्ष ऊषा शटीजा, जिला महामंत्री रामनिवास मौर्य, ब्लॉक प्रमुख आलमपुर जाफराबाद प्रतिनिधि वेद प्रकाश यादव, मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा आदि भी उपस्थित रहे।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img