03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदायूं: खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, 3 साल के बच्चे सहित चालक की मौत

Spread the love

एफएनएन, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर थाना इलाके में मंगलवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई जिससे तीन साल के मासूम बच्चे सहित ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जनकारी दी। अलापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धनंजय सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उपरैला में सड़क पर अनोखे लाल की बजरी सीमेंट की दुकान है और बिल्डिंग मैटेरियल ढोने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली भी है। मंगलवार शाम लगभग छह बजे चरन सिंह (34) ट्रैक्टर ट्राली लेकर निकला तो दुकान मालिक का 3 साल का बेटा सिद्धार्थ भी ट्रैक्टर पर सवार हो गया। जैसे ही वे बाजार के करीब पहुंचे तो सड़क पर पहले से लकड़ी के बल्ले से लदी हुई एक ट्राली खड़ी थी और सामने से एक मोटरसाइकिल आ गई जिसको बचाने के प्रयास मे ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गयी।

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 साल के बच्चे समेत चालक की मौत

बताया जा रहा है कि इस हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और चरन सिंह घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चरन सिंह को जिला अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना के सिलसिले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- करोलबाग इलाके में बारिश के दौरान, बिजली के खंभे से करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img