03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कॉर्बेट फाटो जोन में सैलानियों को बंगाल टाइगर और भालू के दीदार ने किया रोमांचित, डे सफारी में भी रहा अव्वल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रामनगर: विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से लगते रामनगर तराई पश्चिम के फाटो पर्यटन जोन में इस वर्ष पर्यटकों को जमकर बंगाल टाइगर और भालू के साथ ही अन्य वन्यजीवों के दीदार हुए. इसलिए ये जोन पर्यटकों को काफी भा रहा है.

कॉर्बेट नेशनल पार्क की सीमा से लगते रामनगर तराई पश्चिमी के फाटो ईको टूरिज्म जोन को जैव विविधता का खजाना माना जाता है. जहां कई प्रकार के वनस्पतियां और वन्यजीव जंतु मौजूद हैं. यही वजह कि फाटो पर्यटन जोन पर्यटकों की पसंदीदा जगह बन गया है. इस वर्ष यह जोन सैलानियों से गुलजार रहा. सैलानियों ने बंगाल टाइगर व इस जोन में भालू को भी करीब से निहारा. बता दें कि इस पर्यटन जोन में इस वर्ष पर्यटकों को लगातार बंगाल टाइगर के नहाने के साथ ही भ्रमण करने के भी दीदार हुए. उसके साथ ही बहुत कम दिखने वाला भालू भी आसानी से इस पर्यटन जोन में लगातार दिखाई दिया,जो पर्यटकों को देखकर बिल्कुल भी नहीं भाग रहा था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गौरतलब है तराई पश्चिमी के फाटो पर्यटन जोन ने डे विजिट सफारी के मामले में कॉर्बेट के अलग-अलग जोनों को भी टक्कर दी है. क्योंकि कॉर्बेट पार्क आने वाले पर्यटकों की डे सफारी के लिए यह जोन पहली पसंद बना रहा. बता दें कि इस जोन में 50 जिप्सियां सुबह और 50 जिप्सियां शाम की पाली में सैलानियों को सफारी पर लेकर जाती हैं. इस जोन में 50 गाइड की भर्तियां भी की गई है. ये 50 गाइड सैलानियों को जंगल और वन्यजीवों से रूबरू करवाते हैं. इस वक्त पर्यटकों की सुरक्षा के चलते रास्ते खराब होने के चलते इस जोन को 28 जून से 30 सितंबर तक के लिए बंद किया गया है. अब 1 अक्टूबर को पुनः यह जोन पर्यटकों के लिए खोला जाएगा.

पढ़ें- डॉयलेसिस कराने अस्पताल गई महिला से अटेंडेंट पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img