03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पर्यटन दिवस: उत्तरकाशी की इन पांच जगहों की खूबसूरती मोह लेगी मन, प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरम दृश्यों वाले यहां के पर्यटन स्थल

Spread the love
एफएनएन, देहरादून : हिमालय की गोद में बसे उत्तरकाशी जनपद में पर्यटन स्थलों की भरमार है। प्राकृतिक सौंदर्य और मनोरम दृश्यों वाले यहां के पर्यटन स्थल पर्यटकों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पिछले कुछ वर्षों में यहां के कुछ पर्यटन स्थल पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय हुए हैं।

तीर्थाटन के साथ ही अब सरकार का साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर है। यहां न केवल आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी बल्कि आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। तस्वीरों में आपको दिखाते हैं उत्तरकाशी के कुछ ऐसे पर्यटन स्थल जिनकी खूबसूरती आपको भी यहां आने पर मजबूर कर देगी।

World Tourism Day 2023 Uttarakhand Uttarkashi Five Beautiful Places for Tourist
गरतांग गली – फोटो : front news network
  • गरतांग गली

भारत-तिब्बत के बीच व्यापारिक रिश्तों की गवाह इस ऐतिहासिक मार्ग को दो साल पूर्व वर्ष 2021 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। जो कि भैरव घाटी से नेलांग घाटी को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर जाड़ गंगा घाटी में है। यहां खड़ी चट्टान को काटकर देवदार की लकड़ी से करीब 150 मीटर लंबा सीढ़ीनुमा पैदल ट्रैक तैयार किया गया है।

World Tourism Day 2023 Uttarakhand Uttarkashi Five Beautiful Places for Tourist
हर्षिल – फोटो : front news network
  • हर्षिल

उत्तरकाशी मुख्यालय से करीब 85 किमी दूरी पर स्थित हर्षिल भागीरथी किनारे बसा एक सुंदर गांव है। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ रसीले सेबों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां सेब के साथ राजमा का भी उत्पादन होता है। हर्षिल में ऋषि कपूर की राम तेरी गंगा मैली फिल्म की शूटिंग भी यहां हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया एक डाकघर आज भी पर्यटकों की पसंद बना हुआ है।

World Tourism Day 2023 Uttarakhand Uttarkashi Five Beautiful Places for Tourist
केदारकांठा सांकरी क्षेत्र में पर्यटक – फोटो : front news network

मोरी के सुदूरवर्ती सांकरी से 10 किमी की दूरी पर समुद्रतल से 3812 मीटर की ऊंचाई पर केदारकांठा बुग्याल बेहद रमणीय व खूबसूरत ट्रैक है। यहां से स्वर्गारोहणी, बंदरपूंछ, व्हाइट माउंटेन, कालानाग, गरूड पर्व की श्रृंखलाओं का मनोहारी दृश्य दिखाई देता है। यहां से सूर्योदय के अद्भुत नजारा दिखाई देता है।

 

World Tourism Day 2023 Uttarakhand Uttarkashi Five Beautiful Places for Tourist
नेलांग घाटी – फोटो : front news network
  • नेलांग घाटी
उत्तरकाशी मुख्यालय से करीब 115 किमी की दूरी पर स्थित नेलांग घाटी भौगोलिक परिस्थितियों में लद्दाख और स्फीति घाटी से मेल खाती है। इस कारण इसे उत्तराखंड के लद्दाख के रूप में भी जाना जाता है। चीन सीमा के निकट स्थित यह घाटी पर्यटकों के बीच खासी लोकप्रिय हुई है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img