03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘ खोज सकते हो तो खोज लो ! एके 47 से 24 घंटे के अंदर योगी को मार दूंगा ‘

Spread the love
  • 112 कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नंबर पर आया धमकी भरा मेसेज

एफएनएन, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर धमकी दी गई है। इस बार 112 कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नंबर पर यह मेसेज भेजा गया है। इस संबंध में रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। सर्विलांस सेल की मदद से मेसेज भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस कंट्रोल रूम 112 के वॉट्सऐप नंबर पर शनिवार की रात 8:07 मिनट पर एक मोबाइल नंबर से मेसेज आया था। इसमें सीएम को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें लिखा था कि को जान से मारेंगे 24 घंटे के अंदर, खोज सकते हो तो खोज लो। एके 47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा।
जानकारी होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 में तैनात ऑपरेंशंस कमांडर सहेंद्र यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस की सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच मेसेज भेजने वाले की तलाश में जुट गईं हैं। डीसीपी साउथ रवि कुमार के अनुसार अब तक की छानबीन में पता चला है कि धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है। मेसेज भेजे जाने वाले मोबाइल नंबर के बारे में भी पूरी जानकारी मिल गई है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img