03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सौरभ राज बेहड़ ने खुद ही करवाया था अपने पर हमला, तिलकराज बेहड़ ने मांगी माफी

एफएनएन, रुद्रपुर : किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ पर हमला खुद सौरभ राज बेहड़ ने ही करवाया था। विधायक तिलकराज बेहड़ ने घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए सभी से माफी मांगी है।

एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि उनके पुत्र सौरभ राज बेहड़ ने अपने दोस्त इंदर के साथ मिलकर अपने ऊपर हमला करवाया। उन्होंने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने यह कदम उठाया।

तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें समाज के आगे शर्मिन्दा किया है। उन्होंने पुलिस का, मुख्यमंत्री का अपने पार्टी के नेताओं व उन हजारों लोगों का धन्यवाद अदा करते हुए माफी मांगी कि जो उनकी एक आवाज पर एकत्र हो गये। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पुत्र सौरभ के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लिये हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि अपना सिक्का ही खोटा निकला है, सौरभ को उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img