Wednesday, March 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशदो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार की...

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत, तेज रफ्तार की वहज से हुआ हादसा

एफएनएन, फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। महिलाओं सहित तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना एका क्षेत्र के मुस्तफाबाद के नगला गजू के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया गया है कि विजय कुमार पुत्र अखिलेश अपनी  मां ओमवती को दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर लग गई। बाइक पर सवार सोनू कटेना सहित तीन लोग सवार थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

हादसे में विजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चार सवारी घायल हो गईं। थानाध्यक्ष शिवभान रजावत मौके पर पहुंच गए।  पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचकर ओमवती और सोनू कटेना की भी मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में चीत्कार मच गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments