03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए raid, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, चकराता विकासनगर (देहरादून) : प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति को लेकर मुख्य सचिव ने समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने एलपीजी गैस की जमाखोरी रोकने के लिए छापामारी व स्टॉक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि एलपीजी गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैस की अवैध बिक्री और जमाखोरी रोकने के लिए नियमित छापेमारी, स्टॉक की जांच और निगरानी अभियान चलाया जाए।

सीएस आनंद बर्द्धन ने यह निर्देश सचिवालय सभागार में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश में एलपीजी गैस की आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में पूर्ति विभाग के अफसरों ने बताया कि राज्य में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुरूप समय पर और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

अधिकारियों ने छापा मारने की कार्रवाई, दर्ज एफआईआर का विवरण भी प्रस्तुत किया। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से गैस आपूर्ति की स्थिति पर फीडबैक प्राप्त करने के साथ कहा कि किस भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img