03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले तीन गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, हापुड़: युवती को अगवा करके गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाली तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शनिवार को गिरफ्तार किया। एनकाउंटर के दौरान, तीनों आरोपियों को पुलिस की गोली लगी है। यह मामला गाजियाबाद जिले से युवती को किडनैप करके गैंगरेप का है। इस मामले में हापुड़ पुलिस से मदद मांगी गई थी। हापुड़ पुलिस ने दो दिन के अंदर एनकाउंटर के बाद तीनों दरिंदों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस को हथियार भी मिले हैं। हाल ही में गाजियाबाद से युवती को ऑटो में अगवा कर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता ने हापुड़ पुलिस से मदद मांगी थी, जिसके बाद हापुड़ पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले भी गैंगरेप की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
हापुड़ पुलिस ने दरिंदों से 3 तमंचे, ऑटो व युवती का मोबाइल फोन बरामद किया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। पिलखुवा पुलिस व एसओजी ने गिरफ्तारी की। यह मामला थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img