03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जानें, क्यों गंगाराम को उतार दिया गया मौत के घाट

Spread the love

एफएनएन, किच्छा : व्यवसायिक रंजिश और अनर्गल बातों के जानें, क्यों गंगाराम को उतार दिया गया मौत के घाटचलते गंगाराम की हत्या की गई थी। इसका खुलासा आज पुलभट्टा चौकी किच्छा में एसपी सिटी ममता बोरा ने किया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को ग्राम अजीतपुर निवासी गंगाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर कई टीमें गठित की थी। इस मामले में गंगा राम के पुत्र नंदकिशोर ने गांव के ही मेवाराम और उसके पुत्र गण राजकुमार उर्फ राजू , रमेश और शिव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि राजकुमार उर्फ राजू पूर्व में भी मारपीट कर गांव में छुप जाता था। पुलिस ने उसकी फोटो लेकर अपने मुखबिर सक्रिय कर दिए। उसकी तलाश में पुलिस ग्राम सकरस बहेड़ी पहुंची, जहां आरोपी राजू को एक ट्यूबल के पास से हिरासत में ले लिया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा और खोखा भी बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गंगाराम से उसकी व्यवसायिक रंजिश थी। दोनों ही ट्रैक्टर-ट्राली पर रेता बजरी ढुलाई का काम करते थे। उसका कहना था गंगाराम उसके बारे में अनर्गल बातें बोलता था, जिससे वह रंजिश रखने लगा। 21 फरवरी को जब उसके सारे परिजन दिल्ली में उसकी बहन के घर गए थे। मौका पाकर उसने इस घटना को अंजाम दिया और बरेली भाग गया। बाद में वह ग्राम सकरस से आकर छुप गया। उसके परिवार की मृतक के परिवार से पुरानी रंजिश थी। खुलासा करने वाली टीम में पुलभट्टा एस ओ विनोद जोशी, एसआई दिनेश चंद्र भट्ट, बसंत बल्लभ, हेड कांस्टेबल प्रकाश भगत, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, नरेश चौहान, विनोद मेहता, ललित चौधरी और रंजन बृजवासी शामिल थे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img