03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सोनू सूद की Fateh में हुई इस दिग्गज अभिनेता की एंट्री, एक्टर बोले- आपको डायरेक्ट करना…

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  फिल्म फतेह को लेकर काफी समय से एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का नाम लाइमलाइट में बना हुआ है। इस फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा है।

इस बीच फतेह (Fateh) में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की एंट्री हो गई है। जिसको लेकर सोनू ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने नसीरुद्दीन के साथ काम करने को लेकर अपनी राय रखी हैं। आइए एक नजर सोनू के इस पोस्ट पर डालते हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

फतेह में दिखेंगे नसीरुद्दीन शाह

शनिवार को सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनू और नसीरुद्दीन शाह एक साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- नसीर सर आपका तहे दिल से स्वागत है। जिस शख्स की पूरी जिंदगी मैंने सिर्फ और सिर्फ तारीफ की है, उसका निर्देशन करना मेरे लिए बेहद खास रहा।

ये भी पढ़ें- ‘साहनी सुसाइड मामले में घसीटा गया मेरा नाम, हाईकोर्ट के सिटिंग जज करें मामले की जांच’, त्रिवेंद्र सिंह रावत

आपको फतेह पर काफी गर्व होगा सर। इस तरह से सोनू सूद ने नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने को लेकर अपने अनुभव को साझा किया है। मालूम हो कि नसीर साहब हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर में से एक हैं, जो लंबे वक्त से इंडस्ट्री में अपने दमदार अभियन के जरिए फिल्मों को रोमांचक बनाते आ रहे हैं।

ऐसे में फतेह के साथ उनका जुड़ना सोनू सूद के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। बता दें कि फतेह फिल्म में सोनू सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि बतौर निर्देशक भी कमान संभाले हुए हैं।

पहली बार बनेगी जैकलीन संग जोड़ी

फतेह फिल्म में सोनू सूद के साथ अभिनेत्री जैकनील फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब सोनू और जैकलीन किसी फिल्म में एक साथ दिखेंगे। हालांकि अभी तक फतेह की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img