03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

56 इंच की ये खास बांसुरी PM मोदी को की जाएगी भेंट, पीलीभीत की ह‍िना परवीन ने तीन द‍िन में की तैयार

Spread the love

एफएनएन, पीलीभीत: पहली बार तराई के इस शहर में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 56 इंच की बांसुरी भेंट की जाएगी। इस बांसुरी को हिना परवीन ने तैयार किया है। तराई के इस शहर का बांसुरी उद्योग देश-विदेश में प्रसिद्ध है। योगी सरकार ने बांसुरी उद्योग को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल करके नई पहचान दी है।

विगत जनवरी में जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। उसके बाद यहां से रामलला के लिए 21 फीट की बांसुरी तैयार कराकर भेजी गई थी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
करीब दो साल पहले पीलीभीत महोत्सव के दौरान 16 फीट लंबी बांसुरी का प्रदर्शन किया गया था। यह विश्व रिकॉर्ड में शामिल है। महोत्सव के दौरान प्रदर्शित की गई उस बांसुरी को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसाद ने बजाकर भी देखा था।

पीलीभीत की बांसुरी को म‍िल चुका है जीआई टैग 

पिछले दिनों केंद्र सरकार की ओर से पीलीभीत की बांसुरी को जीआई टैग भी प्राप्त हो चुका है। इस टैग के मिल जाने के बाद पूरे देश में कहीं पर भी कोई अन्य पीलीभीत के नाम से बांसुरी बनाकर नहीं बेच सकेगा। अब प्रधानमंत्री को यहां की बनी बांसुरी स्मृति चिह्न के तौर पर भेंट करने की तैयारी है।

ह‍िना परवीन ने तीन द‍िन में की तैयार

लाल रोड पर स्थित कारीगर हिना परवीन ने तीन दिन के परिश्रम से इस बांसुरी को विशेष तौर पर प्रधानमंत्री के लिए तैयार किया है। उनके पौत्र मोहम्मद जकी ने बताया कि भाजपा की ओर से इस बांसुरी को तैयार करने का ऑर्डर मिला था। उसी के अनुरूप बांसुरी को तैयार किया गया है। बांसुरी को भगवा रंग देने के साथ ही मोर पंखी लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें:- 17 रुपये के कैरी बैग, देने होंगे दो लाख; जज ने सुनाया फैसला- भूलकर भी न करें ये गलती

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img