03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हर्षिल की सुंदर घाटियों में हो रही है इन फिल्मों की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगी वादियों की खूबसूरती

एफएनएन, उत्तरकाशी : उत्तराखंड वो जगह है जो हर किसी को भाती है। अक्सर यहां पर निर्माता अपनी फिल्मों की शूटिंग करने आते हैं। अब हर्षिल की सुंदर घाटियों में खई फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग की जा रही है। हर्षिल घाटी की खूबसूरती पयर्टकों के साथ फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रही है। स्थानीय निवासी भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। हर्षिल घाटी की सुरम्य वादियों में इन दिनों विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह नेगी के जीवन पर आधारित फिल्म की शूटिंग चल रही है।

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिक रहे गबर सिंह नेगी ने अपने पराक्रम के बूते जर्मन सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए विवश किया था। हर्षिल घाटी में पिछले लंबे समय से बड़े पर्दे की फिल्म का फिल्मांकन हो रहा है। हर्षिल घाटी में फिल्म शूटिंग की शुरुआत राम तेरी गंगा मैली से हुई थी। इसके बाद कई फिल्मों के गाने हर्षिल घाटी में फिल्माएं गए। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक की शूटिंग भी हर्षिल घाटी में हुई।

रुड़की : कार सवार बदमाशों ने उखाड़ा एटीएम, उड़ाई लाखों की नकदी, सीसीटीवी के जरिए की जा रही चोरों की तलाश

इन फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग

राइफलमैन जसवंत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म के साथ कई वेब सीरीज और गढ़वाली फिल्म की शूटिंग हर्षिल घाटी में हो चुकी है। इन दिनों विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह नेगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में अभिनेता अविनाश ध्यानी मुख्य भूमिका में हैं।

माधवेंद्र रावत आएंगे कई फिल्मों में नजर

हर्षिल निवासी माधवेंद्र रावत को भी हर्षिल में फिल्मांकन की गई फिल्मों, वेब सीरीज और गीत नृत्य में अभिनय करने का अवसर मिला है। विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह नेगी पर बन रही फिल्म में भी माधवेंद्र अभिनय कर रहे हैं। माधवेंद्र रावत कहते हैं कि फिल्म का फिल्मांकन हर्षिल, बगोरी, मुखवा, क्यारकोटी नाला सहित अन्य स्थानों पर भी हो रहा है। रम्माण के दृश्य का भी फिल्मांकन किया गया है।

हर्षिल की खूबसूरती के आगे सब फेल

माधवेंद्र कहते हैं कि हर्षिल घाटी हिम-शिखरों के करीब है। बर्फीली चोटियों से उतरती जल-धाराओं के बीच है। भागरथी नदी की अविरल लहरों का संगीत हर्षिल को खूबसूरत बनाता है। यहां कुदरत की असीम खूबसूरती को निहारने के लिए छोटे-बड़े कई गेस्ट हाउस, होम स्टे बने हुए हैं। जो वर्षभर संचालित रहते हैं।

Hot this week

Topics

Rudrapur : तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img