03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महानिदेशालय में जिम्मेदारियों को लेकर जल्द होगा बड़ा बदलाव, DG हेल्थ से लेकर निदेशक पद तक में ये है प्लान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में महानिदेशालय स्तर पर जिम्मेदारियां को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एक तरफ 30 जून को स्वास्थ्य महानिदेशक की सेवानिवृत होने के बाद राज्य को नया स्वास्थ्य महानिदेशक मिलेगा, तो वहीं कई पदों पर प्रमोशन के लिए डीपीसी किए जाने की भी तैयारी की जा रही है. विभाग में करीब 4 निदेशक के पदों पर डीपीसी की जाएगी.

उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग को नया महानिदेशक मिलने जा रहा है, फिलहाल शासन स्तर पर अस्थायी रूप से डॉ. तारा देवी को स्वास्थ्य महानिदेशक की जिम्मेदारी देने से जुड़ा आदेश जारी किया गया है. फिलहाल तारा देवी स्वास्थ्य विभाग में निदेशक के तौर पर जिम्मेदारी देख रही है और सबसे सीनियर होने के चलते उन्हें स्वास्थ्य महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप गई है. राज्य में 30 जून को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह सेवानिवृत हो जाएंगी और उसके बाद अस्थायी तौर पर डॉक्टर तारा देवी इस जिम्मेदारी को संभालेंगी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य विभाग में केवल महानिदेशक पद पर ही नहीं बल्कि निदेशक पद पर भी नए चेहरे देखने को मिलेंगे, दरअसल विभाग में निदेशक पद के लिए भी तैयारी की जा रही है. विभाग में रिक्त विभिन्न पदों पर जल्द डीपीसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. विभाग में 30 जून के बाद निदेशक के 6 पदों में से चार पद रिक्त हो जाएंगे और जिसके लिए डीपीसी की जाएगी. इन चार निदेशक के पदों के लिए वरिष्ठ स्पेशलिस्ट डॉक्टर का चयन संभव है. खबर है कि डीपीसी से जुड़ी फाइल शासन को भी भेजी जा चुकी है.

हालांकि स्वास्थ्य विभाग में निदेशक ही नहीं बल्कि एडिशनल डायरेक्टर और ज्वाइन डायरेक्टर के पद भी खाली हो रहे हैं. एडिशनल डायरेक्टर के करीब 10 से ज्यादा पद खाली हो रहे हैं जबकि जॉइंट डायरेक्टर रैंक पर करीब 22 पद खाली हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार जुलाई महीने में डीपीसी की बैठक भी आहूत हो जाएगी, जिसके बाद इन पदों पर प्रमोशन का रास्ता खुल जाएगा. वहीं खबर यह भी है कि शासन स्तर से इन पदों के लिए अधिकारियों के तबादलों की भी सूची इसके बाद जारी की जाएगी.

पढ़ें-उत्तराखंड उपचुनाव में दिखेगी ‘इंडिया’ की ताकत, सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img