03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड उपचुनाव में दिखेगी ‘इंडिया’ की ताकत, सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: 10 जुलाई को उत्तराखंड की बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा में उपचुनाव होने जा रहे हैं. दोनों विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को समर्थन देने का ऐलान किया है. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभाओं में होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया है.

समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को समर्थन देने के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को दोनों विधानसभाओं में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किए जाने के निर्देश भी दिये हैं. सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा बदरीनाथ विधानसभा के विधायक रहे राजेंद्र भंडारी किसी कारणवश भाजपा में शामिल हो गए थे, भाजपा के टिकट पर भंडारी दोबारा बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी बदरीनाथ से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन कर रही है. इस उपचुनाव में बदरीनाथ सीट कांग्रेस के खाते में जा रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

डॉ सत्यनारायण सचान ने कहा इन दो विधानसभाओं सीटों को पूरी तरह से भाजपा से मुक्त करना ही समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है. सचान ने कहा बागेश्वर उपचुनाव में सपा ने अपना उम्मीदवार उतारा था, लेकिन, सत्ताधारी भाजपा ने जीत हासिल कर ली थी, इसलिए इस बार बदरीनाथ और मंगलौर सीट पर सपा ने पूर्ण रूप से कांग्रेस को समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया है. जिससे दोनों विधानसभाओं में भाजपा को शिकस्त दी जा सके.

बता दें लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में कांग्रेस और समाजवादी ने मिलकर 43 सीटें जीती हैं. जिससे दोनों ही पार्टियां गदगद हैं. अब देशभर में होने जा रहे उपचुनावों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक दूसरे के समर्थन से लड़ रहा हैं.

पढ़ें-धामी मंत्रिमंडल में 12 प्रस्तावों पर लगी मोहर, महानगर परिवहन प्राधिकरण को मंजूरी, इस विभाग में बढ़े पद

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img