Monday, March 16, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeChhattisgarhफ्रिज में हुआ जोरदार धमाका, घर में लगी आग, महिला की जिंदा...

फ्रिज में हुआ जोरदार धमाका, घर में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

एफएनएन, बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक घर में फ्रिज में हुए अचानक ब्लास्ट (CG Fridge Blast) के बाद भीषण आग लग गई। वहीं आग की चपेट में आने से घर में अकेली मौजूद एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 57 वर्षीय जया अग्रवाल लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे रहती थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उनके भाई का निधन हो गया था। जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं, जबकि उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है।

रविवार देर रात अचानक घर में रखे फ्रिज में जोरदार धमाका(CG Fridge Blast) हुआ, जिसके बाद घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि गली के एक मकान से आग की लपटें उठ रही हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पार्षद दिलीप पाटिल की मदद से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग बुझने के बाद जब घर के अंदर तलाशी ली गई, तो महिला बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिली। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पूछताछ में लोगों ने बताया कि अचानक तेज ब्लास्ट की आवाज आई थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि हादसा फ्रिज ब्लास्ट होने से हुआ। बहरहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments