03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मौसम का कहर ! तेज आंधी तूफान से गिरी स्कूल की दीवार, मलबे में दबे 8 लोग

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में मौसम का कहर देखने को मिला है। यहां तेज आंधी तूफान से सेंट स्कूल की दीवार गिरी है। करीब आठ लोग मलबे में दब गए। आनन-फानन में उन्हें मलबे से निकाला गया। घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, क्षेत्र में तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गईं। कई घरों की टिन की छतें भी उड़ गईं। प्रशासन की टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

नैनीताल में रविवार देर रात चली तेज आंधी-तूफान ने लोगों को दहशत में डाल दिया। रात करीब डेढ़ बजे से तीन बजे तक चली तेज आंधी ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे रात से ही नैनीताल समेत पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। आंधी-तूफान की रफ्तार तेज होने से कई घरों की टिन की छतें भी उड़ गईं। वहीं, शहर की सड़कों पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग भी हवा में उड़ गई, जिससे देर रात कुछ स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

अचानक आए तूफान से लोग सहम गए और कई लोग घरों से बाहर निकलकर हालात का जायजा लेते रहे। ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रयंक पांडे ने सोमवार को बताया कि तेज आंधी के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली की लाइनें टूटने की सूचना मिली है। विभाग की टीमों को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाइनें ठीक होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि आंधी-तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

Hot this week

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Mussoorie से लौटते समय युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Mussoorie से देहरादून लौट रहे एक...

LUCC chitfund घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

एफएनएन, देहरादून : LUCC chitfund उत्तराखंड के चर्चित LUCC...

Topics

Dhami cabinet का बड़ा फैसला, अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान होगा बंद

एफएनएन, देहरादून : Dhami cabinet मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Cheque Bounce मामले में 3 महीने जेल, 7.35 करोड़ रुपये जुर्माना भी लगाया गया

एफएनएन, नई दिल्ली : Cheque Bounce बॉलीवुड अभिनेता राजपाल...

Dehradun में केसी वेणुगोपाल का बीजेपी पर हमला, बोले- जनता बदलाव चाहती है

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC)...

17 july को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, छात्रों और युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

एफएनएन, देहरादून : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img