03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

डांस टीचर हत्याकांड में 2 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया

Spread the love

एफएनएन, कवर्धा : जिले के लालपुर नर्सरी के पास हुए डांस टीचर हत्याकांड में करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। इसी वजह से अब पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा करनी पड़ी है।

दरअसल यह मामला 19 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले थे, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

जांच के दौरान मृतक की पहचान 27 वर्षीय सत्यमदास मानिकपुरी, निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई। वह पेशे से डांस टीचर था और घटना से पहले शनिवार रात से लापता था। मामले में थाना कवर्धा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन घटना के दो माह बाद भी आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं।

अब इस मामले में एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img