03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में पहाड़ी से करीब 70 मीटर नीचे गिरा युवक, गंभीर हालत देखते हुए हल्द्वानी रेफर

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : शहर के समीपवर्ती भूमियाधार क्षेत्र में सड़क किनारे बैठा युवक असंतुलित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर किसी तरह युवक को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम भूमियाधार निवासी प्रमोद कुमार गांव के ही एक कुछ युवकों के साथ नैनीताल रोड स्थित सेल्फी प्वाइंट के समीप बैठा हुआ था। सभी युवक आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि अचानक प्रमोद को बेहोशी सी आई और वह असंतुलित होकर खाई की ओर गिर गया। साथ में मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, मगर तब तक वह खाई में काफी नीचे को लुढ़क गया। नीचे गिरा  लहूलुहान अवस्था में प्रमोद कराहने लगा। साथ मौजूद युवकों और अन्य ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को गांव के रास्ते नैनीताल रोड तक लाया गया।  जहां से 108 की मदद से उसे बीडी पांडे अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया। अस्पताल पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि युवक के हाथ की हड्डी पूरी तरह टूट चुकी थी। इसके अलावा शरीर में अन्य जगह भी चोटे थी। सिर में दर्द बताने पर सिटीस्कैन के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पहाड़ पर आवागमन बारिश में खतरे से खाली नहीं होता। आए दिन पहाड़ी से सड़क पर मलबा गिरने से रोड बंद रहती है। इसके साथ ही पत्थर गिरने की घटनाओं से कई बार इस बीच जान भी जा चुकी हैं। चलती कार पर बड़े बोल्डर गिरने से कई जानें जा चुकी हैं। बारिश में पहाड़ पर फिसलन हो जाती है। लाेगों को अंदाजा नहीं होता और जरा सी सावधानी हटने पर गहरी खाई में गिरने का खतरा रहता है।

सोमवार देर शाम हुई घटना में सेल्फी प्वाइंट पर बैठे युवक को पता भी नहीं चला और वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। लोगों का कहना है कि अचानक चक्कर आ गया, वहीं कुछ का कहना है उसका पैर फिसल गया। सच्चाई उसकी हालत ठीक होने पर ही पता चलेगा। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं आई है। हम पर्यटकों को बारिश में समय-समय पर सावधान करते रहते हैं। जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके लिए डेंजर प्वाइंट भी पर्यटकों को इंगित किए जाते हैं।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img