Wednesday, February 11, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशआधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पंचायत ने करा दिया निकाह

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, पंचायत ने करा दिया निकाह

एफएनएन, रामपुर : रामपुर जिले में आधी रात को प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पहुंच गया। पता लगा तो युवक को परिजनों ने कमरे में ही बंद कर दिया। इसके बाद रात को ही गांव में पंचायत बैठी और देर रात प्रेमी जोड़े का निकाह करा दिया गया। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि मुकदमे से बचने के लिए गांव में पंचायत बैठी और देर रात को ही मौलवी ने निकाह पढ़ा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई और युवक को साथ ले गई। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरिया गांव का था। गांव निवासी मोहम्मद अनस का पड़ोस की युवती मेहरीन जहां के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।सोमवार की देर रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया तो पकड़ा गया। प्रेमिका के परिजनों ने उसे आधी रात को कमरे में देखा तो आग बबूला हो गए। खफा परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान युवती के परिजनों की युवक के परिजनों से कहासुनी भी हुई। सूचना पर आई पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। मुकदमे से बचने के लिए गांव में पंचायत का दौर शुरू हुआ। शाम को दोनों परिवारों के बीच निकाह की बात पर समझौता हो गया। दोनों परिवारों को निकाह की तैयारी के लिए पंचायत ने 5 घंटे का समय दिया। रात को 12 बजे मौलवी साहब ने दोनों का निकाह पढ़ाया। निकाह के बाद मेहरीन जहां हमेशा के लिए मोहम्मद अनस की हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments