03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

छात्र ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, मान‍स‍िक रूप से था बीमार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लखनऊ: इंदिरानगर के इस्माइलगंज में बुधवार सुबह चाचा की लाइसेंसी पिस्टल से 18 वर्षीय छात्र प्रत्यूष सिंह ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। वह कई माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसका इलाज भी चल रहा था।

प्रत्यूष मूल रूप से गाजीपुर जनपद के विश्वेश्वरगंज में रामजानकी मंदिर के पास के रहने वाले थे। पिता शैलेंद्र सिंह व्यवसायी हैं। यहां इस्माइलगंज में चाचा सत्येंद्र सिंह के यहां एक माह से रहकर इलाज करा रहा था। सत्येंद्र ने बताया कि भतीजा दो साल पहले इंटर में फेल हो गया था। उसके बाद से डिप्रेशन में था और नशे का आदी भी हो गया था।

खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ा प्रत्‍यूष

हालत में कुछ सुधार होने पर वह एक साल पहले अपने बड़े भाई उदित राज सिंह के साथ देहरादून में रहा। वहां रहकर वह पढ़ाई कर रहा था। एक माह पहले उसकी हालत तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उसे यहां ले आए। मनोचिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार रात सभी लोग सो रहे थे। पिस्टल तकिए के नीचे रखी थी। पता नहीं किस समय प्रत्यूष कमरे में आया उसने पिस्टल निकाल ली और अपने कमरे में जाकर गोली मार ली। सुबह सात बजे आंख खुली तो देखा कि प्रत्यूष खून से लथपथ हालत में कमरे में पड़ा था। अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुल‍िस कर रही मामले की जांच

कूलर और फर्राटा पंखा चल रहा था। इसके कारण गोली चलने की आवाज भी सुनाई नहीं दी। एसीपी गाजीपुर सर्किल विकास जायसवाल के मुताबिक सत्येंद्र यहां ठेकेदारी करते हैं। उन्हीं के साथ में प्रत्यूष रह रहा था। उसने गोली मार कर जान दी है। अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। सत्येंद्र को पिस्टल अलमारी में लॉक करके रखनी चाहिए। उनकी भी लापरवाही प्रकाश में आयी है। पिस्टल के शस्त्र निरस्‍तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- नेपाल की राजधानी काठमांडू में बड़ा विमान हादसा, टेकऑफ होते ही प्लेन काठमांडू में दुर्घटनाग्रस्त; 18 लोगों की मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img