03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, कुछ महीने पहले ही हुई थी पत्नी की मौत, दून के डिवाइन आईटी पार्क की है घटना

एफएनएन, देहरादून : आईटी पार्क क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। हाल ही में उन्होंने किसी से कर्ज लिया था। जिसे वह लौटा नहीं पाए थे। कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी की मौत भी हुई थी।

बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि घटना दून डिवाइन आईटी पार्क की है। दून डिवाइन अपार्टमेंट में 71 वर्षीय बुजुर्ग मनोज बंसल अकेले रहते थे। इसी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर उनकी बेटी अपने परिवार के साथ रहती हैं।

एनिमल’ फिल्म के मेकर्स को लगा तगड़ा झटका, रिलीज के कुछ घंटों बाद लीक हुई रणबीर कपूर की फिल्म

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि मनोज बंसल ने खुद को आग लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उनकी पत्नी की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। तब से वह परेशान चले रहे थे। इसके साथ ही बताया यह भी जा रहा है कि उन्होंने किसी से कर्ज लिया था।

कर्जदाता ने जब तकादा किया तो उन्होंने चेक दे दिया। लेकिन, खाते में पैसे नहीं थे। पुलिस के अनुसार इसी बात से उनके आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि वह बृहस्पतिवार को पेट्रोल लेकर आते दिख रहे थे। यह बात भी इसी बात को सिद्ध कर रही है कि उन्होंने आत्महत्या की है। एसओ ने बताया कि अन्य कारणों की जांच की जा रही है। उनका बेटा गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता है।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img