03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी में रात 9 से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जनपद के सभी पुलिस बैरियरों पर रात्री 9 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इस दौरान मात्र एंबुलेंस सहित आपाताकालीन वाहनों और सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों के वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी।

मानसून सीजन के दौरान जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे सहित राज्य मार्ग और संपर्क मार्गों पर भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिलती है। वहीं दूसरी ओार इन दिनों जनपद में चार धाम यात्रा भी संचालित की जा रही है। इसको देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर निर्देश जारी किए गए हैं कि रात्री में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। जनपद में पुलिस के 6 बैरियर हैं।

इन बैरियरों पर रात्री 9 बजे के बाद आने वाले वाहनों को उसके आसपास ही सुरक्षित स्थानों पर ही रूकवाया जाएगा। क्योंकि पूर्व के वर्षों में कई बार रात्री में वाहनों की आवाजाही के दौरान अचानक हुए भूस्खलन के कारण कई घटनाएं देखने को मिली है।

इसलिए यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान आपातकालीन वाहनों सहित सैन्य और अद्धैसैनिक बलों के वाहनों को आवाजाही की अनुमति होगी। आपदा प्रबंधन विभाग के जारी निर्देश के अनुसार इस दौरान स्थानीय वाहनों को भी आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img