03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दशहरा मेला कवर करने परेड ग्राउंड गए पत्रकार से बदसलूकी दारोगा को पड़ी भारी, सीएम धामी के निर्देश के बाद डीजीपी ने किया निलंबित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून:  दशहरा मेला कवर करने परेड ग्राउंड गए पत्रकार के साथ एक दारोगा बदसलूकी पर उतर आया। दारोगा ने रौब दिखाते हुए पत्रकार को आयोजन स्थल से धक्का मारकर बाहर निकला दिया। अपना परिचय देने के बावजूद दारोगा शांत नहीं हुआ और पत्रकार को धौंस दिखाता रहा।

वीडियो प्रसारित होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना का संज्ञान लेते हुए डीजीपी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि, मामले को लेकर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस महानिदेशक ने दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।

परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया था दशहरा मेला

एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जांच डालनवाला सीओ को सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। बीते मंगलवार को परेड ग्राउंड में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस फोर्स तो तैनात थी, लेकिन यहां पुलिस की लापरवाही उजागर हुई और मेले में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा।

परेड ग्राउंड में एसओजी में तैनात दारोगा हर्ष अरोड़ा की भी ड्यूटी लगाई गई थी। भीड़ को न संभाल पाने पर दारोगा झल्ला उठा और रौब दिखाने लगा। मेले की कवरेज को पहुंचे हिंदी समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सती और कुछ अन्य मीडियाकर्मी एक स्थान पर खड़े होकर आयोजन को देखने लगे। तभी दारोगा हर्ष अरोड़ा उनके पास आकर उन्हें वहां से जाने को कहने लगा।

दारोगा ने पत्रकार के साथ की बदसलूकी

पत्रकारों ने अपना परिचय दिया और मेले की कवरेज की बात कही, लेकिन दारोगा ने गुस्से में उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। दारोगा ने अभद्रता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार को धक्का मारा और रौब दिखाते हुए मैदान से बाहर की ओर से ले गया। वहां तैनात एसएचओ डालनवाला राजेश साह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने पत्रकार को पहचाना और दारोगा को रोका।

बुधवार को इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने दारोगा हर्ष अरोड़ा को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए और जांच सीओ डालनवाला को सौंप दी। इसके बाद प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नवीन थलेड़ी और भूपेंद्र कंडारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार पुलिस मुख्यालय पहुंचे।

पत्रकारों ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात कर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। साथ ही घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img