03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

युवती को अगवा करने वाले दूसरे समुदाय के घर पर तोड़फोड़-आगजनी, पीआरवी वाहन को भी तोड़ा

वाहन लेकर बमुश्किल भागे डायल 112 कर्मी, भारी पुलिस फोर्स ने  संभाला मोर्चा

बरेली न्यूज: थाना सिरौली के गांव चंदूपुरा शिवनगर की वारदात

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जनपद के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव चंदूपुरा शिवनगर में युवती को अगवा कर लेने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक के मकान को उत्तेजित भीड़ ने शुक्रवार देर रात तोड़फोड़ करने के बाद फूंक डाला।  सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस के वाहन में भी गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की। किसी तरह पुलिसकर्मी गाड़ी लेकर गांव से बाहर भागे। बाद में बड़ी संख्या में पुलिसबल गांव पहुंचा तो उसे देखकर हमलावर भाग गए। घटना के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

गांव चंदपुरा शिवनगर में युवती को अगवा कर ले जाने की घटना छह दिन पहले की है। इसे लेकर दोनों पक्षों में तनातनी के बीच युवक के परिजनों ने बृहस्पतिवार को ही कथित अपहृत युवती को उसके परिवार वालों को सौंप दिया था। आरोपी युवक भी पुलिस की हिरासत में दे दिया गया। इसके बाद भी युवती के परिजनों का गुस्सा शान्त नहीं हुआ।


शुक्रवार देर रात करीब दस बजे ग्रामीणों ने युवक के घर पर हमला बोल दिया। भारी भीड़ देखकर उसके परिवार वाले जान बचाकर भाग गए। उत्तेजित भीड़ ने सूने मकान की चहारदीवारी ढहा दी और अंदर घुसकर रसोई और बाहरी हिस्से की परचूनी दुकान में भी तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। गुस्साए लोग यहीं नहीं थमे और पांच कमरों से सामान बाहर निकालकर पूरा मकान ही आग के हवाले कर दिया।

डायल 112 पुलिस कर्मी भी दिखे बेबस, वाहन भी तोड़ा

तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस भी हमलावरों के सामने बेबस ही दिखी। उपद्रवियों ने पीआरवी वाहन में भी तोड़फोड़ कर डाली। किसी तरह भीड़ से बचकर भागे पुलिसकर्मियों ने सिरौली थाने में जानकारी दी तो सिरौली के साथ ही आसपास के थानों की पुलिस वहां पहुंची। मगर तब तक हमलावर भाग चुके थे। बाद में पुलिस ने ही आग बुझाई और जांच-पड़ताल शुरू की। युवक का कोई परिजन पुलिस के सामने नहीं आया।


बृहस्पतिवार को ही आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर देने और युवती की सकुशल बरामदगी के बाद परिजन उसे लेकर चले भी गए थे। थाने में लिखकर भी दिया था कि कोई कार्रवाई नहीं चाहते। लिहाजा थाना पुलिस को भी इतने बड़े बवाल की बिल्कुल भी आशंका नहीं थी।

एसपी साउथ बोले-बचेंगे नहीं उत्पाती

एसपी साउथ मानुष पारीक ने बताया कि मकान पर लगाई गई आग पर काबू पा लिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। हालात नियंत्रण में हैं। घटना की जांच की जा रही है।  अभी तहरीर नहीं मिली है। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img