03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हिमाचल में श्रमिकों को सुरंग से बचा चुकी विशेषज्ञ टीम भी पहुंची सिलक्यारा, बनाया प्लान

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : हिमाचल के कीरतपुर-नैरचोक-मनाली फोर लेन हाईवे की सुरंग से मजदूरों को ऊपर से ड्रिल करके बचाने वाली एसजेवीएनएल की विशेषज्ञ टीम सिलक्यारा पहुंच चुकी है। बातचीत में उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर मशीन सेटअप होने के दो से तीन दिन के भीतर करीब 90 मीटर डि्ल करके मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लेंगे।

वर्ष 2015 में कीरतपुर-मनाली हाईवे की सुरंग में भी हादसा होने के बाद दो मजदूर फंस गए थे। कंपनी के जीएम जसवंत कपूर ने बताया, उस हादसे में दो मजदूर फंसे थे। इन्हें बचाने के लिए एसजेवीएनएल ने डि्ल मशीन सुरंग के ऊपर लगाई थी, जिससे करीब 47 मीटर तक डि्ल करने के बाद वह मजदूरों तक पहुंच गए थे।

उन्होंने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। कपूर के मुताबिक, उन्होंने बैकअप के साथ तीन मशीन यहां मंगाई हैं। इस मशीन से 1.2 मीटर व्यास की डि्ल की जाएगी, जिससे आसानी से मजदूरों को बाहर निकाला जा सकेगा। बताया, मशीन ऊपर पहुंचने के बाद करीब 24 घंटे में सेट हो जाएंगी। इसके बाद उनसे काम शुरू होगा। दो से तीन दिन में वह 41 मजदूरों तक पहुंच जाएंगे।

सबसे बड़ी रन ऑफ द रीवर पावर टनल भी बनाई

एसजेवीएनएल को सुरंग बनाने में खास महारत हासिल है। कंपनी ने हिमाचल प्रदेश में 1500 मेगावाट क्षमता का नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना बनाई है, जिसमें देश की सबसे लंबी 27.3 किलोमीटर सुरंग बनाई गई है। इस सुरंग का व्यास 10.15 मीटर है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि ये देश की सबसे लंबी सुरंग है।

हमारी एक मशीन सिलक्यारा पहुंच चुकी है। दूसरी मशीन दो वाहन से ला रहे हैं, जो चंबा के पास वाहन खराब होने की वजह से अटक गई थीं। देर रात पहुंच जाएगी। तीसरी भी आ रही है। हिमाचल में जिस तरह से मजदूरों को वर्टिकल डि्ल से बचाया गया था, वैसे ही यहां भी अभियान चलाया जाएगा।

 

Hot this week

Badrinath Dham के तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

एफएनएन, चमोली : बदरीनाथ धाम में शुक्रवार सुबह तप्त...

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Topics

हल्द्वानी में तिलक पोंछने पर विवाद, दुष्यंत गौतम पर कांग्रेस का हमला

एफएनएन, देहरादून : हल्द्वानी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Government Portal का Access रेवोक करने पर निजी कंपनी के CEO पर मुकदमा

एफएनएन, देहरादून : Government Portal देहरादून के रायपुर थाना...

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img