03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फरियादी की कुर्सी पर बैठे कप्तान, महिला डेस्क पर शिकायतों के फीडबैक का लिया लाइव टेस्ट

Spread the love

एफएनएन, लखीमपुर खीरी : लखीमपुर खीरी जिले में भीरा थाने के निरीक्षण में पहुंचे कप्तान का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें जिले के कप्तान महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों के लिए पड़ी कुर्सी पर बैठे हैं। बताते हैँ कि पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने महिला आरक्षी लौंगश्री और रजनी से शिकायत रजिस्टर में दर्ज महिलाओं के नंबर पर फोन करके फीड बैक लेने को कहा। भीरा थाने के औचक निरीक्षण में पहुंचे पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने निरीक्षण के दौरान सभी पटल देखे, इस बीच महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से फीड बैक लेना शुरु कर दिया। कप्तान महिला आरक्षी से रजिस्टर पर दर्ज शिकायत करने वाली महिलाओं को फोन लगवाया। और हैंड्स फ्री करके उनसे उनकी शिकायत के बारे में पूछा। इस टेस्ट में महिला हेल्प डेस्क पास हो गई। इसके अलावा हवालात, मालखाना, मेस, बैरक, थाने की साफ-सफाई रखने को कहा। थना इंचार्ज अजय राय को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और गश्त पर जोर देने के निर्देश भी दिए।

कप्तान ने महिला और बालिकाओं के साथ अपराध पर दिखाई गंभीरता
महिलाओं /बालिकाओं से संबंधित अपराधों में की गई कार्यवाही की समीक्षा की, तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण एवं संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं 03 माह से अधिक लम्बित विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img