03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा, गंदी हरकतें, विरोध पर हत्या की धमकी

Spread the love


एफएनएन ब्यूरो,फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दबंग एक घर में आ धमके और गालीगलौज करते हुए अकेली मां-बेटी से गंदी हरकतें कीं। विरोध पर दोनों को लाठीं-डंडों से खूब पीटा और शिकायत पर हत्या की धमकी देते हुए मोबाइल फोन और दस हजार रुपये उठाकर भाग गए। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है।

महिला ने तहरीर में बताया कि 18 सितंबर बुधवार को पति काम से बाहर गया था। घर में सिर्फ मां-बेटी ही थीं। तभी शाम लगभग चार बजे दो महिलाओं सहित गांव के ही नौ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पर आ धमके और गालियां बकने लगे। विरोध किया तो अश्लील-गंदी हरकतें भी कीं। शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकियां देते हुए मोबाइल फोन और घर में रखे दस हजार रुपये भी लेकर चले गए। घटना के बाद डायल 112 पुलिस को भी फोन से सूचना दी थी। पुलिस इस मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img