03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में रेलवे पुल के पास पीर बाबा कॉलोनी से स्टेशन जाने के लिए बनाया जा रहा पुल ढह गया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रूड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में रेलवे पुल के पास पीर बाबा कॉलोनी से स्टेशन जाने के लिए बनाया जा रहा पुल ढह गया है। वहीं, इस पुल के गिरने के बाद 2012 में हुए पुल हादसे की यादें ताजा हो गई। हालांकि इस पुल में किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है।

दरअसल, रुड़की में पीर बाबा कॉलोनी से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर किया जा रहा था। जिसका शिलान्यास 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग को इस पुल को बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। हाल ही में गंग नहर में पानी बंद किया गया, तो पुल के निर्माण में तेजी आई। इसके साथ ही ठेकेदार द्वारा पुल का स्ट्रक्चर तैयार कर नहर के ऊपर बांध दिया गया। इसी बीच बीते बुधवार की रात को नहर में पानी आने के साथ सुबह के समय पुल पानी में जा गिरा। गनीमत यह रही कि इस हादसे के वक्त कोई मजदूर पुल के ऊपर कार्य नहीं कर रहा था। इसलिए हादसे में किसी जान माल की हानि नहीं हुई।

बता दें कि इस हादसे ने 2012 के पुल हादसे को ताजा कर दिया। इसमें नगर निगम के सामने बनाए पुल का स्ट्रक्चर भी इसी प्रकार बह गया था। जिसमें चार मजदूर भी पुल के साथ पानी में बहे थे। वहीं,  निर्माणाधीन ब्रिज के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपुल सैनी का कहना है कि पुल में कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया गया कि निर्माणाधीन ब्रिज की  एक तार खुलने के कारण पुल नीचे गिरा है, बाकी सामान सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर जिले के दो चचेरे भाई-बहन का मिला शव, दोनों की हड्डियां टूटी हुई थीं, तांत्रिक क्रिया की आशंका

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img