03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

होली के दिन गंगा में डूबे दो युवकों में से एक का शव बरामद, लगातार खोजबीन में जुटी थी एसडीआरएफ

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : होली के दिन गंगा में डूबे दो युवकों में से एक युवक का शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया गया। आज बुधवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को एक पेड़ के पास शव दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सचिन रावत टीम के साथ रेस्क्यू के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आदित्य राज सिंह (22) हुगली कोलकाता के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त युवक डीआईटी देहरादून में बी.टेक का छात्र था, जो आठ मार्च को होली पर्व के दिन अपने अन्य साथियों के साथ शिवपुरी के पास नमामि गंगे घाट पर आया था। यहां पैर फिसलने से ग्रुप में से दो युवक नदी में डूब गए थे। एसडीआरएप टीम द्वारा दोनों की खोज की जा रही थी।

 

Hot this week

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...

Topics

Rudrapur गैंगरेप मामले में पुलिस मुठभेड़, तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img