03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लड़कियों से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये लड़कियों से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बना व ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को स्थानीय एक निवासी ने शिकायती पत्र दिया।

पुलिस को दिए शिकायती पत्र के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बहन का अश्लील विडियो बनाकर, उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देने के साथ, अपने साथ रहने के लिए लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाली पौड़ी पर मुकदमा संख्या 41/2025, धारा 78 बीएनएस व 11(2) (5)/12 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि मामला नाबालिक से जुड़ा होने के कारण तत्काल कोतवाल सदर कमलेश शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जिसकी पड़ताल में अभियुक्त साहिल का नाम प्रकाश में आया।

बताया कि साक्ष्य संकलन व तथ्यों की पुष्टि होने पर आज अभियुक्त साहिल पुत्र शराफत अली, मूल निवासी ग्राम ओसीका, थाना बड़ौत, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी अंगदी स्ट्रीट, अराकेरे विलेज, श्रीरंगापटनम, कनार्टक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त युवक श्रीरंगापटनम, कर्नाटक में काम करता था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि ओला पार्टी लाइव ऐप के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती कर, उसके बाद उनके न्यूड विडियो बनाकर उनको अपने साथ रहने व शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता है। पुलिस को अभियुक्त के मोबाइल से पीड़िता के अश्लील विडियो मिलने के साथ ही 10 से अधिक लड़कियों के साथ भी संपर्क होना पाया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Gadarpur से युवक गिरफ्तार, कट्टरपंथी गतिविधियों और संदिग्ध हथियार बरामदगी का एसटीएफ का दावा

एफएनएन, देहरादून : Gadarpur उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)...

Dehradun दौरा बीच में छोड़ हरियाणा रवाना हुईं कुमारी शैलजा, दुर्घटना के बाद बदला कार्यक्रम

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी...

Topics

chamba में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत

एफएनएन, चंबा: chamba हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

Haridwar के सिडकुल में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 कंपनियों पर छापा, 2 करोड़ जुर्माना

एफएनएन. हरिद्वार : Haridwar के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में राज्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img