03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में गैस सिलेंडर फटने से 5 झुलसे, तीन बच्चे भी शामिल

एफएनएन, देहरादून : के एक घर में एलपीजी सिलिंडर में हुए गैर रिसाव के बाद ब्लास्ट हो गया। इस दौरान हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी, पूर्वी पटेलनगर के एक घर में हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे। उन्हें तुरंत 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम व बीडीएस टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

ऐसे हुआ हादसा

जांच में सामने आया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता है। रात को कमरे के खिड़की दरवाजे पूरी तरह से बंद थे। उसी कमरे में खाने के गैस सिलिंडर चूल्हा लगा हुआ था। धीरे-धीरे गैस रिसाव होता रहा और सुबह 6:45 बजे के करीब बिजली के स्विच में लगी नंगी तार में हल्की सी स्पार्किंग हुई। इस दौरान कमरे में गैस में आग लग गई और धमाका हो गया। जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हों गया।

ये हुए घायल

1- विजय साहू(38) पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल टपरी थाना पटेलनगर देहरादून।
2- सुनीता(35)पत्नी विजय साहू
3- अमर(11)
4- सनी(081)
5-  ⁠अनामिका(08)

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img