03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टिहरी : ऋषिकेश से आगराखाल की ओर से जा रही बोलेरो खाई में गिरी, हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल

एफएनएन, टिहरी : टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल-नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए. जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगराखाल की ओर जा रहा था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है।अन्य सभी घायल ठीक हैं।

  • वाहन सवार

1-दिलबर पुत्र ज्ञान सिंह ( 35 वर्ष) निवासी ग्राम कोथली कुसराणी ,नरेंद्र नगर।
2-शीला पत्नी दिलबर (30 वर्ष) पता उपरोक्त।
3-आरव पुत्र दिलबर (6 वर्ष)
4-शिवांशी पुत्री दिलबर (4 वर्ष)
5-बबलू उर्फ संजीत पुत्र रणजीत सिंह (25 वर्ष)
6- सुनील पुत्र छप्पन सिहं (26)

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img