03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी स्कूल में शिक्षक ने की हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां, टीका और कलावा पर रोक, मचा बवाल

एफएनएन, छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल निवारी में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक भवानीदीन अहिरवार ने छात्रों को कलावा और टीका लगाने से मना किया और हिंदू धर्म के देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

इस घटना के बाद आक्रोशित अभिभावकों ने छात्रों के साथ मिलकर सागर–कानपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जैसे ही जाम की सूचना प्रशासन को लगी, गढ़ीमलहरा थाना पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

अभिभावकों ने गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी को कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित आवेदन भी सौंपा है। वहीं, मौके पर पहुंची शिक्षा विभाग की टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिभावक ओमप्रकाश पांडेय का कहना है कि ‘हमारे बच्चों की धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। हम चाहते हैं कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।’ वहीं शिक्षा विभाग के ADPC का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img