Tag: shishgarh

दबंगई: चकरोड पर कब्जे की शिकायत पर प्रधान के बेटे को पीटकर अधमरा किया, डीआईजी से गुहार

एफएनएन ब्यूरो, शीशगढ़-बरेली। महिला प्रधान द्वारा जिलाधिकारी से की गईं चकमार्ग पर अबैध कब्जे की शिकायत से नाराज दबंगों ने प्रधान के बेटे को लाठी डंडो से पीटकर जानलेवा हमला कर मरनासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। शिकायत पर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब महिला प्रधान ने डीआईजी को शिकायतीपत्र देकर कार्यवाही की माँग की है।