Tag: Meerganj

दिव्य कृपाल इंटर कॉलेज मीरगंज में इंटर के सीनियर परीक्षार्थियों को जूनियर्स ने दी म्युजिकल फेयरवेल

विदाई समारोह में अंजलि, अपूर्वी, सृष्टि, अनुप्रिया, अंशिका, सोनी, हिमांशी, अखिलेश, मीनाक्षी ,यशोदा, मोहिनी, नैना, सावित्री, पूनम, सानिया, नव्या, नंदिनी गंगवार आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

धन्तिया में पीडीए की पंचायत में बड़ी तादाद में जुटे वंचित समुदाय के लोग

पंचायत में सपा के विधानसभा प्रभारी मनोहर सिंह पटेल और विधानसभा अध्यक्ष/पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सुरेश गंगवार ने कहा कि देश-प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के झूठ का अब जनसामान्य के बीच पर्दाफाश हो चुका है। दोनों नेताओं ने वंचित समुदाय के लोगों से सपा के पक्ष में एकजुट होने का आह्वान भी किया।

बालिका दिवस पर मीरगंज में निकाली गई जागरूकता रैली, गोष्ठी भी हुई

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पाल के मार्गदर्शन में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही नगर के मार्गों पर विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के बालिकाओं की जागरूकता रैली भी निकाली गई।

…तो ‘फिसड्डी’ मीरगंज में डीसी ने बहा ही डाली दस हजार करोड़ रुपये से विकास की गंगा?

सब जानते हैं कि वर्ष 2017 से पहले तक इलाके की अधिकांश सड़कें गहरे गड्ढों में तब्दील होकर अपना अस्तित्व खो चुकी थीं और ढूंढने पर भी मिलती नहीं थीं। लेकिन अब वर्ष 2024. की विदाई से पहले ही क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा की ताबड़तोड़-असरदार पैरवी के चलते अधिकांश बदहाल प्रमुख मार्ग चिकनी-चौड़ी नई सड़कों में तब्दील हो चुके हैं और मीरगंज में विकास की नई इबारत गढ़ते दिख रहे हैं।

धूमधाम से मनाया गया बीडीएम पब्लिक स्कूल मीरगंज का 10वाँ वार्षिकोत्सव

बीडीएम पब्लिक स्कूल के 10वें वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग राज्यों की नृत्य शैलियों को प्रस्तुत किया। फैंसी ड्रेस नाटक की प्रस्तुति विशेष रूप से सराही गई।

बीडीएम पब्लिक स्कूल मीरगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया दीपोत्सव

बीडीएम पब्लिक स्कूल मीरगंज में धनतेरस एवं दीपावली का पर्व छात्र-छात्राओं और पूरे स्टाफ द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मीरगंज में हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को उड़ाया, चालक के उड़े चिथड़े

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मीरगंज में सिंधौली चौराहे पर शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक ने हाईवे क्रॉस कर रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारकर उड़ा दिया। हादसे में ई-रिक्शा चकनाचूर हो गया और चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

मीरगंज में नकली सोने के जेवर बेचने आए ठग को किया पुलिस के हवाले, देर शाम सुलह होने पर छोड़ा

एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। एक ठग ने मंगलवार को मीरगंज और धनेटा में दो सर्राफा कारोबारियों को सोने का बताकर नकली माल बेचने की कोशिश की। आईडी में नाम-पता अलग होने पर भेद खुल गया। ठग को पकड़कर थाने में पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाने में तहरीर भी दे दी गई है।

बरेली के मीरगंज में फ्लाई ओवर की रेलिंग पर खड़ी लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा: बोली-कूदकर दे दूंगी जान

एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। कस्बे में नेशनल हाईवे के फ्लाई ओवर की रेलिंग के ऊपर खड़े होकर एक लड़की नीचे कूदकर जान दे देने का मंगलवार को तकरीबन एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही। यह बेहद दिलचस्प लेकिन दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वाला वाकया मीरगंज कस्बे में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अंडर पास पर मंगलवार सुबह लगभग दस से ग्यारह बजे के बीच घंटा भर तक चलता रहा।

बीडीएम मीरगंज में शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला, एक्सपर्ट्स ने दिए Stress Management के टिप्स

एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। सीबीएससी से संबद्ध बीडीएम पब्लिक स्कूल मीरगंज में शुक्रवार को शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर विशेषज्ञों ने टीचर्स को स्ट्रेस मैनेजमेंट या 'तनाव प्रबंधन' के टिप्स भी दिए।

मीरगंज में बगैर पंजीकरण चल रही एक पैथोलॉजी लैब सील, कई अन्य शटर गिराकर हुए फरार

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी के नेतृत्व में बरेली से आई चिकित्सा विभाग की टीम ने बुधवार को मीरगंज क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक पैथालॉजी लैब को सील करवा दिया जबकि कई अवैध पैथोलॉजी लैब्स, नर्सिंग होम्स,अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालक छापे की भनक लगते ही शटर गिराकर भाग गए।

मीरगंज के सिल्लापुर गांव में मां-बेटे को गोली मारकर आरोपी फरार, बेटे की मौत, मां की हालत नाजुक

गणेश पथिक-एफएऩएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। थाना मीरगंज के गांव सिल्लापुर में शुक्रवार देर रात भांजे ने अपने मामा और नानी को गोली मार दी। गोलियां लगने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गया।‌ सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया और महिला को गंभीर घायल हालत में जिला अस्पताल रेफर किया है।