धमाके के छह घंटे बाद तक इलाके में घुटन और आंखों में जलन महसूस हो रही थी। आसपास की कई गाड़ियां जलकर राख हो गईं। गेल इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 100 मीटर दूर कच्चे तेल की पाइपलाइन सुरक्षित है, लेकिन इलाके में भारी नुकसान हुआ है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सिरौली थाने के कल्याणपुर गांव में अवैध पटाखा फैक्टरी में बुधवार शाम हुए धमाके के मामले में मुख्य आरोपी नासिर शाह समेत सात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी नासिर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। डेलापीर मंडी में गुरुवार आधी रात के बाद हुए भयावह अग्निकांड में 28 दुकानें जलने से तो करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ ही, कई घंटे तक आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने और दुकानों में रखे एलपीजी सिलेंडर और इंवर्टर-बैटरियां फटने से लगातार हो रहे तेज धमाकों से शहर का बहुत बड़ा इलाका रात में कई घंटे तक गूंजता रहा।
एफएनएन, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार देर रात्रि पटाखों के जखीरे में अचानक भयंकर विस्फोट होने से बालैनी थाने का एक हिस्सा भरभराकर ढह गया। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।