03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नितिन शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बरेली मंडल प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व, बधाइयों का लगा तांता

Spread the love

फिलहाल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पद संभाल रहे हैं, आशुतोष महाराज के परम शिष्यों में एक, युवा समाजसेवी और वेट लॉस ट्रेनर के रूप में भी है अच्छी ख्याति

गणेश पथिक, ब्यूरो चीफ

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा-जुझारू नितिन शर्मा को  बरेली मंडल का प्रभारी नियुक्त किया है। नितिन शर्मा को यह अतिरिक्त दायित्व महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्रदेव त्रिवेदी की सहमति और अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारियों के अनुमोदन के बाद सर्वसम्मति से सौंपा गया है।

वरिष्ठ समाजसेवी नितिन शर्मा आरपी पीजी कॉलेज मीरगंज के पूर्व प्राचार्य चर्चित कवि-साहित्यकार स्वर्गीय डॉ. राम सुमिरन लाल के पौत्र और स्व. देवकीनंदन शर्मा के सुपुत्र हैं।

बरेली निवासी आध्यात्मिक प्रवृत्ति के नितिन मीरगंज में आरपीएम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं और विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु आशुतोषजी महाराज के परम शिष्यों में एक हैं। दिव्य ज्योति जागृति संस्थाम़ के तत्वावधान में मीरगंज में हर वर्ष आशुतोषजी महाराज की शिष्याओं की श्रीमद्भागवत कथा एवं यज्ञ-पूजन के अनुष्ठान भी कराते रहे हैं। इसके साथ ही नितिन शर्मा हेल्थ फिटनेस, वेट लॉस ट्रेनर के तौर पर भी लोगों, खासकर बाल एवं युवा वर्ग की सेहत सुधारने के मिशन में भी पूरी शिद्दत से जुटे हैं। कुशल वक्ता और

सामाजिक-राजनीतिक-धार्मिक कार्यक्रमों के सफल संचालक नितिन महासभा के संगठन को विस्तार देने के अभियान में भी पिछले कुछ वर्षो से जी-जान से डटे हुए हैं और उनके तथा अन्य जुझारू-कर्मठ पदाधिकारियों के निरंतर भगीरथ प्रयासों से ब्राह्मण महासभा का संगठन पूरे प्रदेश और देश भर में तेजी से पांव पसारने भी लगा है। उन्हें नवीन दायित्व मिलने पर मीरगंज के अशोक उपाध्याय, मुकेश शर्मा, कौशलेंद्र गौड़, अजय उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार-कवि गणेश पथिक और संगठन के अन्य अनेक पदाधिकारियों-सदस्यों ने भी हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img