03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नजूल पर मालिकाना हक मिलने की खुशी में संजय नगर खेड़ा और रम्पुरा में मिष्ठान वितरण

एफएनएन, रुद्रपुर : पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा नजूल भूमि का अध्यादेश जारी होने की खुशी में आज संजय नगर खेड़ा एवं रमपुरा में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और पूर्वोत्तर रेलवे के सदस्य एवं देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान अध्यादेश की प्रति वार्ड के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई।

 

भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने जो कहा वह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने की घोषणा की थी जो उन्होंने पूरी कर दी। विकास शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी को आदेशित किया है कि जल्दी से बस्ती में रहने वाले लोगों को पट्टे आवंटित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि 50 वर्ग मीटर तक के प्लॉट फ्री में सरकार द्वारा प्रयोग किए जाएंगे और उसके ऊपर के पदों पर सर्किल रेट के अनुसार शुल्क लिया जाएगा। विकास शर्मा ने कहा कि नजूल बस्ती में बसे हुए गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब मालिकाना हक मिलने से लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी मिल जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी जब से मुख्यमंत्री बने हैं उन्होंने लगभग 500 से अधिक योजनाओं को शुरू किया है। विकास शर्मा ने क्षेत्र की जनता से कहा कि जल्दी ही प्रशासन द्वारा सर्वे कराकर माननीय मुख्यमंत्री के हाथों से नजूल की भूमि पर बसे हुए लोगों को पट्टे बांटे जाएंगे।

दोनों वार्डो में कार्यक्रम के दौरान दरबार के महंत बॉबी पासी, मदनलाल शर्मा, गोविंद शर्मा, सुरेश विश्वास, हरजीत राठी, मटरू लाल, रतन लाल पाल, छेदा लाल पाल, डालचंद पाल, प्रसादी लाल कोली, निक्कू कोली, सतपाल गंगवार, राम अवतार शर्मा, अजय पाल आदि उपस्थित थे।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img