03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का ओएसडी गिरफ्तार

Spread the love
  • करोड़ों रुपये कीमत के मकान पर कब्जा करने पहुंचे थे
  • परिवार को बंधक बनाकर की तोड़फोड़, दी धमकी

एफएनएन, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के ओएसडी कुलदीप पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ ही तीन महिला बाउंसर व एक दर्जन से अधिक प्राइवेट बाउंसर भी गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी लखनऊ के पीजीआइ क्षेत्र में शीतलखेड़ा स्थित करोड़ों की प्रापर्टी पर कब्जा करने के लिए पहुंचे थे। इन पर आरोप है कि उन्होंने कब्जे की नीयत से घर में तोड़फोड़ करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। उन पर घर में लगा सीसीटीवी और डीवीआर तोड़ने का भी आरोप है।

swami1

परिवार वालों को घर से बाहर निकाला

पीजीआई पुलिस ने इन सभी पर श्वेता चंद्र पत्नी स्वतंत्र प्रताप चंद्र की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि इन सभी को तनीशा पत्नी गोविंद सैनी लेकर पहुंची थी, जो मकान पर अपना हक जताती है। इन लोगों ने आते ही परिवार वालों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी । आठ-दस लोग बाउंसर की ड्रेस पहने हुए थे उन्होंने मकान से सभी को बाहर कर दिया और अपना ताला ठोक दिया चाभी कुलदीप पाल ने अपने पास रख ली। इस मामले से सरकार फिलहाल कन्नी काट रही है, वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य का वर्जन भी नहीं मिल सका है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बदायूं जिले से सांसद हैं।

Swami_Prasad_

बसपा में रहा है स्वामी का जलवा

स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा सरकार में खासा असरदार रहे हैं। उन्हें पार्टी सुप्रीमो मायावती के अति निकटतम लोगों में गिना जाता था। लेकिन पार्टी में अंदरूनी उठापटक के चलते मार्य को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद मौर्य ने भाजपा ज्वाइन की और भाजपा ने उन्हें गले लगाकर सरकार में मंत्री बना दिया।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img