एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। हर रोज रिकवरी की तुलना में नए मरीज कई गुना सामने आ रहे हैं। पुरोला से विधायक राजकुमार भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। बीते बुधवार को उन्हें दून मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया। डाॅ एनएस खत्री ने उनकी रिपोर्ट पाॅजिटव आने की पुष्टि की।
विधायक के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुरोला में विधायक के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि विधायक राजकुमार ने कांग्रेस के प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया था, इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष में शामिल हुए थे। कांग्रेस पिछले कई दिनों से सड़क पर प्रदर्शन कर रही है, जिसके चलते कांग्रेस पर सरकार ने मुकदमें भी दर्ज कराए हैं।