03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के टिहरी में आदमखोर तेंदुए के हमले में 13 वर्षीय बालिका की मौत

एफएनएन, टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी में 13 वर्षीय बालिका पर आदमखोर तेंदुए के हमले में मौत के बाद अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल, आदमखोर तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आया है। इसके चलते लोगों में दहशत फैली हुई है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जनपद के सभी स्कूल बंद कर दिए गए है। साथ ही प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने की अपील की है।

दरअसल,टिहरी वन प्रभाग की भिलंगना रेंज में बीते शनिवार को एक आदमखोर तेंदुए ने हमला कर एक किशोरी की हत्या कर दी थी। वहीं इस घटना के दो दिन बाद स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालय बंद कर दिए गए है। इसके साथ ही वन विभाग भी आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। लेकिन अभी तक विभाग को सफलता नहीं मिली है। ऐसे में लोगों पर तेंदुए का खतरा मंडरा रहा है।

बता दें कि बीते शनिवार को यह घटना कोट महर गांव में शाम करीब साढ़े चार बजे हुई थी। जहां 13 वर्षीय साक्षी खेलने जाने के लिए अपने घर से बाहर निकली और झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने तेंदुए को गोली मारने के लिए क्षेत्र में दो ‘शूटर’ तैनात किए हैं। तेंदुए की गतिविधियों का पता करने के लिए क्षेत्र में आठ कैमरा ट्रैप और पिंजरे भी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गुजरात के अंकलेश्वर में दवा फैक्ट्री से फिर पकड़ी गई 400 किलो से ज्यादा की ड्रग्स, एक गिरफ्तार

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img