03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी को समन जारी, बीजेपी नेता से जुड़ा है मामला

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली: साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को भारतीय जनता पार्टी के नेता सुरेश करमशी नखुआ द्वारा दायर मानहानि के मामले में समन जारी किया है। राठी पर आरोप है कि उनके द्वारा अपलोड किए गए वीडियो में कथित तौर पर सुरेश को “हिंसक और अपमानजनक” ट्रोल कहा था।

जिला न्यायाधीश गुंजन गुप्ता की कोर्ट ने अंतरिम राहत के लिए नखुआ की याचिका पर राठी को नोटिस भी जारी किया। भाजपा नेता की ओर से अधिवक्ता राघव अवस्थी और मुकेश शर्मा पेश हुए। ध्रुव राठी ने सात जुलाई 2024 को अपने यूट्यूब चैनल पर “माई रिप्लाई टू गोडी यूटयूबर्स | एल्विश यादव | ध्रुव राठी” शीर्षक से वीडियो अपलोड किया था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

क्या है मामला

आरोप है कि वीडियो में राठी ने विवादास्पद टिप्पणी की थी। भाजपा की मुंबई इकाई के प्रवक्ता सुरेश करमशी नखुआ का आरोप है कि ध्रुव ने उन्हें “हिंसक और अपमानजनक” ट्रोल कहा है। साथ ही कहा कि यह आरोप निराधार और उनकी छवि को खराब करने के लिए लगाए गए।

भाजपा नेता ने कोर्ट में कहा कि संबंधित वीडियो “अत्यधिक भड़काऊ था। यह बहुत तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी हुआ। वीडियो में सुरेश पर कथित तौर पर आरोप लगाया गया कि वह ट्रोल गतिविधियों से जुड़े हुए थे। इस मामले में अगली सुनवाई छह अगस्त को होगी।

ये भी पढें- अमेरिकी महिला से ठग लिए कई हजार डॉलर, कोर्ट ने आरोपित को ED की हिरासत में भेजा

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img