03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया, सप्लाई देने वाले के नाम का भी खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊ टीम ने बरेली के दो स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 260 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 26 लाख रुपए आकी जा रही है। आरोपियों को पुलभट्टा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। सीओ एसटीएफ सुमित कुमार पांडेय ने बताया कि कल सूचना मिली थी की उत्तरप्रदेश से स्मैक की तस्करी जनपद में होने जा रही है। जिस पर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर टीम द्वारा नदेली रोड, बरा में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस बीच बाइक सवार दो तस्करों को टीम ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 260 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दानिश निवासी ग्राम मोहनपुर, नकटिया थाना कैंट जनपद बरेली उत्तर प्रदेश और राहत खान निवासी पडेरा, थाना पडेरा जनपद बरेली उत्तर प्रदेश बताया। आरोपियों ने बताया कि वह लंबे समय से उत्तराखंड में स्मैक की तस्करी कर रहे हैं। वह स्मैक की खेप जनपद बरेली उत्तर प्रदेश के फरीदपुर से नईम उर्फ शेरा से लेकर आते हैं और उत्तराखंड के कई जनपदों में ऊंचे दाम पर सप्लाई करते हैं। आरोपी दानिश चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। दोनो की मुलाकात बरेली जेल में हुई थी।

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img