03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सौतेले पिता ने बेटी की चाकू से गोदकर की हत्या, प्रापर्टी को लेकर हुई थी बहस

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : राजधानी लखनऊ की विज्ञानपुरी कॉलोनी एक सौतेले पिता की करतूत से थर्रा गई। विकास चंद्र पांडेय ने अपनी सौतेली बेटी सिमरन पर ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार करके, उसे मौत के घाट उतार दिया। बेटी को बचाने आई मां भी घायल हो गईं। ख़ून से लथपथ सिमरन को देखकर बिलखती रही। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

महानगर की विज्ञानपुरी कॉलोनी में रेखा राजपूत अपनी 19 वर्षीय बेटी सिमरन के साथ रहती थीं। रेखा के पति जागेश सिंह राजपूत का निधन हो चुका है। करीब एक साल पहले रेखा ने विकास चंद्र पांडेय के साथ दूसरी शादी की थी। तब सब वह विकास के साथ घर में रह रही हैं।

डीसीपी मध्य आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है। रेखा ने पूछताछ में बताया कि रात को सिमरन मोबाइल चला रही थी। विकास समझा कि वो किसी से बात कर रही है। सिमरन को टोकने पर दोनों के बीच बहस हो गई।

विवाद काफी बढ़ गया। विकास ने सिमरन को घर से निकालने की कोशिश की। आवेष में आकर वो किचर में गया और वहां से चाकू निकालकर सिमरन पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर रेखा उसे बचाने गईं। तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी तड़प रही थी और विकास सिमरन पर चाकू से हमले कर रहा था। बेटी की बचाने के दौरान विकास रेखा पर भी हमलावर हो गया। इसमें रेखा भी घायल हो गईं।

सिमरन एमिटी यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस की छात्रा थीं। उनकी हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो सिमरन खून से लथपथ पड़ी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिमरन को मृत घोषित कर दिया।

इस बीच पुलिस ने घटनास्थल से ही विकास को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, सिमरन अपनी मां रेखा की दूसरी शादी से नाखुश थी। रेखा की शादी के बाद से ही विकास और सिमरन के बीच अनबन चली आ रही थी। सिमरन, विकास को अपने सौतेले पिता के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रही थी। कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है।

बताया जा रहा है कि विकास चंद्र पांडेय की नजर रेखा की संपत्ति पर थी। वह प्रॉपर्टी की विरासत के लिए भी दबाव बनाता रहता था। रेखा से शादी करके विकास मौज की जिंदगी काट रहा था।

एसपीपी विकास जायसवाल ने भी घटनास्थल का दौरा किया और आरोपी से पूछताछ की है। घटनास्थल से खून से सने  दो चाकू मिले हैं, जो सिमरन की हत्या में इस्तेमाल कि गए थे।

उधर, सिमरन के ताऊ के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वर्ष 2016 के बाद से ही रेखा से उनका कोई संपर्क नहीं है।  बताया जा रहा है कि रेखा के पहले पति डॉक्टर थे। बहरहाल, पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। ये भी देखा जा रहा है कि संपत्ति को लेकर सिमरन की हत्या तो नहीं की गई है।

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img