03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

स्टेनोग्राफर भर्ती लटकी, ऊधमसिंह नगर जिले से ज्यादा अभ्यर्थियों के चयन को लेकर संदेह के घेरे में आई

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : स्टेनोग्राफर (आशुलिपिक) भर्ती में चयनित ऊधमसिंह नगर जिले के अभ्यर्थियों ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ऊधमसिंह नगर से अधिक अभ्यर्थियों के चयन के नाम पर भर्ती को लटकाए हुए है। इस भर्ती में किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं हुई।

चयनित अभ्यर्थियों ने प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में कहा कि विभिन्न विभागों में 162 पदों के लिए 2020 में विज्ञापन निकाला गया। मार्च 2021 में इसके लिए लिखित परीक्षा कराई गई। मार्च 2022 में परीक्षा परिणाम जारी किया गया। आयोग की ओर से 110 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, लेकिन उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिली।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यह कहा जा रहा है कि 110 में से 47 अभ्यर्थियों का चयन ऊधमसिंह नगर जिले से हुआ है। इसी आधार पर भर्ती को संदेह के घेरे में लिया जा रहा है। इस प्रकरण में पूर्व में हुई जांच में किसी तरह की गड़बड़ी के साक्ष्य नहीं मिले थे। मीडिया से वार्ता के दौरान अर्चित भट्ट, आलोक, देवेंद्र सिंह, रेनू पंत, सुषमा, हमजा आदि शामिल रहे।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img